Home Breaking News सपा नेता आजम खान को फिर मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, कल यूपी पुलिस ने हटाया था
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

सपा नेता आजम खान को फिर मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, कल यूपी पुलिस ने हटाया था

Share
Share

रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की सुरक्षा 15 घंटे बाद बहाल कर दी गई। गुरुवार शाम छह बजे सुरक्षा हटा दी गई थी, जबकि शुक्रवार सुबह 9 बजे अचानक सभी सुरक्षा कर्मी उनके पास पहुंच गए।

आजम खां रामपुर शहर से 10 बार विधायक और राज्यसभा सदस्य व लोक सभा सदस्य भी रह चुके हैं। चार बार कई-कई विभागों के मंत्री और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। वह 1980 में पहली बार विधायक चुने गए थे। तब से ही लगातार सुरक्षा कर्मी उनके साथ रहते थे।

सपा शासनकाल में वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जो भाजपा शासन में भी बरकरार रही, लेकिन गुरुवार शाम छह बजे हटा दी गई। तब आजम खां मिलक से रामपुर लौट रहे थे। उनके साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि उन्हें वापस आने के आदेश दिए गए हैं।

Aaj Ka Panchang, 15 July 2023 : आज सावन शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

इस पर वह उनका साथ छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह नौ बजे सभी सुरक्षा कर्मी फिर पहुंच गए। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि आजम खां की सुरक्षा के मद्देनजर फिर से सुरक्षा दी गई है।

दूसरी ओर सपा नेताओं ने आजम खां की सुरक्षा वापस लेने और फिर बहाल करने को लेकर मीडिया को संयुक्त बयान जारी किया है।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगराध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, शाहबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के पति वसीम खां, पूर्व विधायक विजय सिंह सैफनी नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खां, मिलक की पूर्व पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार, रामपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी, बिलासपुर के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि आजम खां की सुरक्षा अचानक हटाई गई और फिर वापस की गई।

See also  Millionaire Mechanic: आगरा में बाइक मैकेनिक बना रातों-रात करोड़पति

इससे बड़े राजफाश का पर्दा फाश होता है। ऐसी गुप्त सूचना का संकेत मिलता है कि अवश्य ही उत्तर प्रदेश सरकार के संज्ञान में कोई जानकारी आई होगी कि आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों के लिए संकट मौजूद है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही प्रदेश के सभी सपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि आजम खां जहां भी भ्रमण पर जाते हैं, वहां के कार्यकर्ता स्वयं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...