Home Breaking News सपा विधायक का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

सपा विधायक का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

Share
Share

बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, गैंसडी विधायक 78 वर्षीय डॉ. एसपी यादव का शुक्रवार सुबह आठ बजे हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह चार बार विधायक वह दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनका नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। वह एमएलके कालेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। बड़े बेटे राकेश यादव ने बताया कि डा.शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैंसडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।

मुलायम सिंह के थे करीबी

डा. एसपी यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से भी पुकारते थे। अंतिम संस्कार 27 जनवरी को 11 बजे राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सपा विधायक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स कर कहा- “उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शिव प्रताप यादव ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- “बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”

See also  पूर्व ऑलराउंडर ने बताया, क्या बदला एमएस धोनी और विराट कोहली के दौर में
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...