Home Breaking News लैंडिंग के समय तूफान में फंसी स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट, 12 यात्री हुए घायल
Breaking Newsराष्ट्रीय

लैंडिंग के समय तूफान में फंसी स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट, 12 यात्री हुए घायल

Share
Share

दुर्गापुर। रविवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्पाइसजेट के एक विमान ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी, जिसे दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर लैंड करना था। अचानक खराब मौसम के कारण विमान को तूफान का सामना करना पड़ा, जिसमें केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिरने लगे। ‌परिणामस्वरूप 12 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दी जानकारी

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि स्पाइसजेट बोइंग बी 737 विमान संचालन उड़ान एसजी -945 मुंबई से दुर्गापुर के लिए उतरते समय गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा, जिसके कारण कुछ यात्रियों को चोटें आईं। हालांकि, उड़ान दुर्गापुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा गई। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्गापुर पहुंचने पर यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

इसके साथ ही स्पाइसजेट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त किया और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है।

See also  United Nations General Assembly: UN में आज PM मोदी का सबसे बड़ा संबोधन
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...

Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार

अलीगढ़: बहुचर्चित सास-दामाद लव स्टोरी एक स्थाई मोड़ पर पहुंच गया है. मडराक...

Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

PMGSY के तहत सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर एक्शन, मुख्य अभियंता पर गिरी गाज

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसएन सिंह अल्मोड़ा को मूल विभाग सिंचाई विभाग देहरादून भेज...