Home Breaking News उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ एलान, इस नेता को मिली कमान
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्‍य

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ एलान, इस नेता को मिली कमान

Share
Share

 देहरादून। उत्‍तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। आज शनिवार को भाजपा (BJP)ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्‍टी की है। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है।

पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन को दी वरियता

भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

कौन है महेंद्र भट्ट

  • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
  • एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक ।
  • भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।
  • भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा
  • गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे।
  • 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।
  • वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।
  •  वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।
  • 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।
See also  हाथ जोड़, गले में तख्ती डाल आत्मसमर्पण करने पहुंचा गौकशी का आरोपी, बोला मुझे UP पुलिस से डर लग रहा है

लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया बदलाव

प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का कार्यकाल खत्‍म होने से करीब ढाई माह पहले ही पार्टी संगठन में हुए इस बदलाव के राजनीतिक गलियारों में कई निहितार्थ नि‍काले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...