Home Breaking News जेठानी देवरानी में हुआ ऐसा झगडा की गुस्से में एक ने दुसरे की ऊँगली चबाई
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

जेठानी देवरानी में हुआ ऐसा झगडा की गुस्से में एक ने दुसरे की ऊँगली चबाई

Share
Share

साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर में जमीन के विवाद में जेठानी पर देवरानी की अंगुली चबाने का आरोप लगा है। मामले में सप्ताह भर बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. से शिकायत की है।

जमीन पर कब्जा करने का आरोप 

मकनपुर की महिला का आरोप है कि 19 अक्टूबर को जेठानी उनकी जमीन पर कब्जा कर रही थीं। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगी। उनके साथ मारपीट की। दांतों से उनकी अंगुली चबा ली। अपने दो बेटों को बुला लिया। जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस से शिकायत की। काेई सुनवाई नहीं हुई तो 25 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. को शिकायत दी। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़िता ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

शौचालय तोड़ने का आरोप

महिला का आरोप है कि उसकी जेठानी के बेटे ने हथौड़े से उनका शौचालय तोड़ दिया। उसका वीडियो उनके पास मौजूद है। जेठानी व देवर मिलकर संपत्ति के लिए उन्हें परेशान करते हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।

गाली देने का वीडियो प्रसारित

इस मामले से संबंधित दो वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। 49 सेकेंड के एक वीडियो में महिला गाली के साथ धमकी दे रही है। उसके बाद वह घर में चली जाती है। दूसरी महिला खून से सनी हुई अंगुली दिखाती है। कोई महिला किसी को वीडियो बनाने के लिए कहती है। 55 सेकेंड के दूसरे वीडियाे में एक युवक हथौड़े से शौचालय तोड़ता दिख रहा है। एक व्यक्ति उसे ऐसा करने से रोकता है। दोनों आपस में भिंड़ते नजर आ रहे हैं।

See also  चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने कूदकर बचाई जान, Video

काटा था खुद का गला

लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बुधवार की मध्य रात्रि शराब के नशे में 36 वर्षीय कामगार जोगेंदर ने चाकू से अपना गला काट लिया था। उसका गंभीरावस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...