Home Breaking News सस्पेंडेड वकील ने साकेत कोर्ट में चलाई गोलियां, महिला ने उसी के खिलाफ दर्ज कराया था 420 का केस
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

सस्पेंडेड वकील ने साकेत कोर्ट में चलाई गोलियां, महिला ने उसी के खिलाफ दर्ज कराया था 420 का केस

Share
Share

नई दिल्ली: साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी परिचित है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।

ग्रेटर नोएडा में महिला ने सफाईकर्मी को चप्पल से पीटा, कहा ‘इस तरह की हीरोइन कहां से ले आते हो’

पीड़िता के पति ने कही ये बात

पीड़िता के पति अरुण रामास्वामी ने बताया, ”मैंने मामले की सुनवाई के लिए सुबह 10 बजे कोर्ट में छोड़ा था। उसके तुरंत बाद ही मुझे पत्नी को गोली मारने की सूचना मिली। आरोपी कामेश्वर ने उससे रुपये ऐंठने की कोशिश की थी।”

दो गोली पेट में और एक हाथ में लगी

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। आरोपित का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है।

See also  तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल होने की पुष्टि, TDP ने दिखाई लैब की रिपोर्ट

हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी।

हथियार लेकर कैसे पहुंचा आरोपित

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।

पेट में गोली लगने के बाद भी पैदल चलकर गई बाहर

घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...