Home Breaking News गौतमबुद्धनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ हुई वार्ता
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

गौतमबुद्धनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ हुई वार्ता

Share
Share

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ संगठन महामंत्री उ0 प्र0 श्री सुनील बंसल जी ने अयोध्या की पांचों विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की और आगामी चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। वहीं संगठन से जुड़े मामलों तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने की कार्य योजना पर भी सघन चर्चा हुई।

इसके बाद वे अयोध्या पहुंचे तथा वहां के मेयर श्री ऋषिकेश उपाध्याय एवं अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी श्री वेदप्रकाश गुप्ता से मुलाकात कर अयोध्या की सभी विधानसभा सीटों को जिताने के लिए चुनाव प्रचार की तैयारियों पर चर्चा की तथा भाजपा को प्रदेश में पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बजरंगबली से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की। अयोध्या में उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व वरिष्ठ कार्यकर्ता अंजनी पांडे से मुलाकात हुई। दोनों ही जनपदों में डा. शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया तथा दावा किया कि प्रदेश में एक बार माननीय योगी जी के नेतृत्व में दोबारा भाजपा सरकार अच्छे बहुमत से सत्ता संभालने जा रही है।

इसके उपरांत डा. शर्मा ने अयोध्या में श्री राम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव आदरणीय श्री चम्पत राय जी के साथ श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य क्षेत्र का अवलोकन किया तथा करोड़ो भारतीयों की आस्था व सनातन संस्कृति के प्रतीक प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का सपना आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनता हुआ साकार हो रहा है।

See also  आजमगढ़ में युवक को बदमाशों ने मारी गोली
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...