Home Breaking News Greater Noida: खंडहर स्कूल को स्मार्ट बनाने वाली शिक्षिका गीता को मिला राज्य पुरस्कार
Breaking Newsएनसीआरनोएडा

Greater Noida: खंडहर स्कूल को स्मार्ट बनाने वाली शिक्षिका गीता को मिला राज्य पुरस्कार

Share
Share

नोएडाः सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है, लेकिन अगर टीचर यह ठान ले तो तस्वीर जरूर बदलती है। ऐसा ही कर दिखाया है उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी हुईं ग्रेनो के प्राथमिक स्कूल नवादा की प्रधान अध्यापिका गीता यादव ने। उन्होंने अपनी लग्न, परिश्रम और स्टाफ के साथ ही शिक्षा के मंदिर की 8 साल में तस्वीर बदल दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में कभी गांव की महिलाएं उपले पाथती थीं। लोग यहां गाड़ियां खड़ी करते थे। मन में आया कि यह तस्वीर बदलनी है। इसके बाद मेहनत की और स्टाफ व ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल को स्मार्ट स्कूल में बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि बच्चों की शिक्षा को देखते हुए करीब 15 लाख रुपये निजी खाते से खर्च किए हैं।

गीता यादव ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा की एनआरआई रेजिडेंसी में परिवार के साथ रहती हैं। साल 2013 से नवादा के प्राथमिक स्कूल में कार्यरत हैं, जिसमें 300 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। उनकी तैनाती के समय परिसर में दो ही कमरे थे। स्कूल परिसर में लोग गाड़ियां पार्क करते थे। महिलाएं गोबर के उपले पाथती थीं। उन्होंने धीरे-धीरे इस तस्वीर को बदलना शुरू किया। पहले अपने खर्च पर दो कमरों का निर्माण कराया। परिसर में सुरक्षा के लिए फेंसिंग, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर अपने पैसे से लगवाया, जिसकी वे खुद मॉनिटरिंग करती हैं।

Aaj Ka Panchang 1 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

बच्चों के लिए परिसर में लाइब्रेरी, कक्षा में फर्नीचर, एक कमरे को स्मार्ट क्लास के रूप में बदल कर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई। इस तरह पिछले कई साल में उन्होंने निजी स्तर से करीब 15 लाख रुपये बच्चों की शिक्षा को लेकर खर्च किए। इससे न केवल बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सारी चीजों के बारे में जानकारी मिल रही हैं। वहीं बच्चों को अक्षर ज्ञान और सीखने की गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है।

See also  उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें- किसे मिला टिकट

और इस तरह किया नामित…

गीता यादव ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए शासन की तरफ से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें उन्होंने आवेदन किया था। स्कूल में कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों को जिला स्तरीय कमिटी के सामने पेश किया था। कमिटी में जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्रधानाचार्य सहित अन्य सदस्यों ने काम को सराहा था। 19 अगस्त को राज्य स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंटरव्यू प्रक्रिया हुई थी, जिसमें पीपीटी के माध्यम से सारी चीजों की विस्तार से जानकारी दी थी। शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को उनको लखनऊ में सम्मान मिलेगा। प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने 75 जनपदों के चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मेरठ मंडल के अध्यक्ष मेघराज भाटी ने गीता यादव को बधाई दी है।

गीता ने बताया कि हमेशा स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को अपने बच्चों की तरह ही देखा और उनके लिए अपनों की तरह ही सुविधा मुहैया करने के लिए मन मे रहता था। इसी को लेकर स्कूल में अपने प्रयास से सुविधा को बढ़ाया, कई बार मुश्किलें आई थी। उसमें लोगों के सहयोग से स्कूल को इस पायदान पर लेकर आई हूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जनपद की प्रधानाध्यपिका गीता यादव को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिला है, ये खुशी की बात है। मिशन कायाकल्प अभियान के तहत ही 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परखा था। सभी सहयोग से काम किया गया है,जिससे स्कूल को आगे बढ़ाया जा सके।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...