नोएडा। नोएडा के सेक्टर 108 स्थित एक मकान में बने डॉग शेल्टर में एक पिटबुल कुत्ते ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। पिटबुल करीब 10 मिनट तक कर्मचारी पर हमला करता रहा। शेल्टर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने युवक को बचाया। पिटबुल ने हमला कर युवक का पैर पकड़ लिया। घटना सोमवार सुबह की है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
नोएडा के सेक्टर 108 में एक घर में बने डॉग शेल्टर में एक पिटबुल कुत्ते ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। पिटबुल करीब 10 मिनट तक कर्मचारी पर हमला करता रहा। शेल्टर में काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों ने युवक को बचाया। पिटबुल ने हमला कर युवक का पैर पकड़ लिया। @PitbullDogs7 @noidapolice pic.twitter.com/Mp8Gw4O3QQ
— Rajesh Kumar (@jagranrajesh123) March 3, 2025
हमलावर कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी किस तरह संघर्ष कर रहा है। कुत्ते ने शख्स के पैर को अपने जबड़े में जकड़ रखा है। दर्द से कराहते शख्स का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, शख्स के पैर से खून बह रहा है। शख्स पर हमले के बाद वह बेहोश हो गया और जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने देखा तो उसे बचाकर अस्पताल ले जाया गया।