Home Breaking News बहराइच में आदमखोर तेंदुए का आतंक… महिला समेत 5 को किया घायल, घर में छिपा, रेस्क्यू तेज
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बहराइच में आदमखोर तेंदुए का आतंक… महिला समेत 5 को किया घायल, घर में छिपा, रेस्क्यू तेज

Share
Share

बहराइच। बुधवार सुबह तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले से एक महिला समेत पांच ग्रामीण घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ गांव के एक मड़हे में घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी। विभाग की टीम पुलिस, एसटीटीएफ और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम के साथ तेंदुए का रेस्क्यू करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने मड़हे को भी घेर लिया है। झोपड़ी के चारों तरफ खाबड़ लगा दिया गया है। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। लगभग तीन घंटे का समय बीत चुका है।

सबसे पहले महिला पर तेंदुए ने किया हमला

ये पूरा मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है। यहां पर कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के ग्राम पंचायत चहलवा के मंगल पुरवा गांव में गांव के किनारे कब्रिस्तान बना है। कब्रिस्तान के पीछे आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे रीता देवी (35) शौच क्रिया के लिए गई थीं। वहीं, झाड़ियों में पहले से ही तेंदुए छिपा था। रीता को देखते ही तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। रीता के चेहरे पर चोट लगी है। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण हाका लगाते हुए दौड़ पड़े।

ग्रामीणों के हांका देने पर मड़हे में घुसा तेंदुआ

इसी दौरान तेंदुआ भी दौड़ पड़ा। वहां से दौड़ते हुए तेंदुए ने तीन अन्य ग्रामीण संजय, लाल बहादुर, सहदेव और संतोष पर भी हमला किया। किसी तरह वे भी बचे। ग्रामीण तेंदुए के पीछे दौड़ते रहे। ग्रामीणों की भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई। सभी ने हांका लगाना शुरू किया। तभी तेंदुआ गांव में घुस गया। गांव के ही लक्ष्मण के फूंस के मड़हे में चारपाई के नीचे तेंदुआ जाकर बैठ गया। वन दारोगा मयंक पांडे के मुताबिक, सबसे पहले तेंदुआ लक्ष्मण के पूस के मड़हे में छिपा था। वहां पर टीम ने हलचल की तो करीब दो घंटे के बाद निकलकर बगल के राजमंगल के मकान में जा घुसा। इस समय मड़हे को घेर लिया गया है।​ कच्चे मकान को खाबड़ से ढक दिया गया है।

हनुमान जयंती पर पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल

घायलों को मोतीपुर के लिए रेफर किया गया

See also  योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, साथ देखेंगे फिल्म

ग्रामीण घायलों को लेकर अस्पताल जाने लगे। साथ ही पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम की ओर से वन दारोगा मयंक पांडे, वन रक्षक अब्दुल सलाम पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर किया गया है।

पास गया तो तेंदुए ने हमला कर दिया

घायल लाल बहादुर ने कहा, सुबह हल्ला हुआ कि शेर आ गया है। मैं उस समय अपने घर पर था। शोर सुनकर मैं भी बाहर गया तो देखा कि तेंदुआ गेहूं के फसलों के अंदर बैठा था। मैं करीब से देखने के लिए चला गया। इतने में वह मेरे ऊपर उछलकर आ गया। किसी तरह लोगों ने बचाया।

महिला की हालत गंभीर

तेंदुए के हमले से 5 लोग घायल हुए हैं। रीता देवी के बेटे संजय ने बताया कि मां सुबह किसी काम से बाहर गई थी। वहां पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां के चेहरे व सिर के मांस को निकाल लिया है। अभी मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...