Home Breaking News सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत
Breaking Newsराष्ट्रीय

सबरीमाला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

Share
Share

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने हादसे की जानकारी दी है।

सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

कलेक्टर ने बताया कि हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। तभी, उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा।

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में चले लात-घूंसे, घटना CCTV में कैद

मृतकों में नाबालिग लड़का भी शामिल

बताया जा रहा है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ये दुर्घटना हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे।

See also  यमुना पर 6 लेन का पुल, पाइलिंग का काम शुरू... नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का काम तेज
Share
Related Articles