Home Breaking News नीब करौरी आश्रम के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर ने टीम के नए कोच पर रखे अपने विचार; किए खुलासे
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

नीब करौरी आश्रम के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर ने टीम के नए कोच पर रखे अपने विचार; किए खुलासे

Share
नीब करौरी
Share

गरमपानी । Indian Cricketer Rinku Singh: बाबा नीम करौरी के भक्तों में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद अब भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

रिंकू सिंह ने साथी क्रिकेटरों के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। भारतीय क्रिकेटर के कैंची धाम पहुंचने पर प्रशंसक भी मुख्य गेट पर इकठ्ठा हो गए। भारतीय क्रिकेटर ने भी प्रशंसकों को ओटोग्राफ दिए।

हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी शिवम वर्मा तथा हल्द्वानी निवासी उदयीमान क्रिकेटरआर्यन जुयाल को साथ लेकर हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया।

भारतीय क्रिकेटर ने मंदिर प्रबंधन सदस्यों से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। रिंकू सिंह ने कहा कि बाबा के धाम पहुंचने पर आध्यात्मिक शांति मिली है। दोबारा फिर कैंची धाम पहुंचने की बात कही। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने भारतीय क्रिकेटर व साथी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

भारतीय क्रिकेटर के पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लग गया। मुख्य गेट पर प्रशंसक रिंकू सिंह का इंतजार करने लगे। रिंकू सिंह ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सेल्फी के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए। कुछ देर रुकने के बाद सभी क्रिकेटर गंतव्य को रवाना हो गए।

See also  दो और स्टंटबाजों को गिरफ्तार करने के बाद, ‘शक्तिमान’ की तलाश अब भी जारी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...