Home Breaking News ड्रैगन ने फिर चली चाल! ताइवान के चारों ओर चीनी सेना ने उड़ाए इतने रूसी लड़ाकू विमान और ड्रोन
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

ड्रैगन ने फिर चली चाल! ताइवान के चारों ओर चीनी सेना ने उड़ाए इतने रूसी लड़ाकू विमान और ड्रोन

Share
Share

ताइपे। चीन लगातार ताइवान पर कब्जा करने के लिए अलग-अलग गतिविधियां करने में लगा हुआ है। अब हाल ही में इसे लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय का भी बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि चीन की सेना ने ताइवान के पास से करीब 38 लड़ाकू विमान और अन्य युद्धक विमानों को निकाला है।

ऐसा भी कहा गया है कि चीन के लंबे समय से चल रहे युद्ध अभियास के बाद ये विमान पहली बार ताइवान के इतने करीब देखे गए हैं।

नौसेना के छह जहाज भी देखे गए

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्वशासित द्वीप लोकतंत्र के खिलाफ चीन की तरफ से किए जा रहे लगातार प्रयासों के बीच शुक्रवार को नौसेना के छह जहाज भी देखे गए हैं। बता दें कि बीजिंग इसे अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दावा करता है।

Aaj Ka Panchang: आज शुक्रवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया कि करीब 19 विमानों ने द्वीप को अलग करने वाली ताइवान की मिडलाइन से भी उड़ान भरी है। इसमें कहा गया है कि इनमें पांच एसयू-30 और दो जे-16 विमान शामिल हैं। साथ ही इनमें एक ड्रोन और एक टीबी-001 ने द्वीप की भी परिक्रमा की।

अमेरिकी संसद के स्पीकर से मीटिंग के बाद बौखलाया चीन

इससे पहले ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और यूएस हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी के बीच 5 अप्रैल को एक बैठक हुई थी। इस दौरान ताइवान की राष्ट्रपति ने कहा था कि उनका द्वीप अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग नहीं था।

See also  आज का पंचांग, 13 May 2023: जानें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

उन्होंने इस दौरान लोकतंत्र के खतरे में होने को लेकर भी कही थी। इस बैठक के बाद चीन की ओर से द्वीप को सील तक करने की कोशिश की गई थी। इससे दोनों देशों में आधिकारिक रूप से आदान-प्रदान की संभालवनाएं खत्म हो गई थीं।

करीब 70 सालों तक चीन ने ताइवान पर शासन किया। अब इतने साल शासन करने के बाद चीन ताइवान को अपना हिस्सा ही मानता है। इसीलिए चीन की तरफ से इस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि ताइवान खुद को एक संप्रभु राज्य मानता है, जबकि चीन इसे अपने देश के एक टूटे हुए प्रांत के रूप में देखता है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...