Home Breaking News पति को सता रहा पत्नी का खौफ, 100 फीट ऊंचे पेड़ को बना लिया आसरा, अब महिलाओं को हुई ये समस्या
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

पति को सता रहा पत्नी का खौफ, 100 फीट ऊंचे पेड़ को बना लिया आसरा, अब महिलाओं को हुई ये समस्या

Share
Share

मऊ। देश के साथ ही प्रदेश में पतियों से प्रताडि़त पत्नियों के तो कई रास्ते अपनाने के मामले सामने आते हैं, लेकिन मऊ में पत्नी की पिटाई से खौफजदा एक पुरुष ने तो अपना घर छोड़कर करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर अपना ठिकाना बना लिया है। वह करीब एक महीने से इसी तरह से रह रहा है और लोगों की मिन्नतों के बाद भी नहीं उतर रहा है। इतना ही नहीं वह पेड़ पर ईंट-पत्थर भी रखे है और किसी के आने पर वहीं से उनके ऊपर हमला कर देता है।

कोपागंज विकास खंड के बसारथपुर निवासी 42 वर्षीय रामप्रवेश राम एक माह से ताड़ के पेड़ पर बसेरा बनाए है। बारिश होने पर वह छाता का प्रयोग करता है। ज्यादा भीड़ होने पर वह हनुमान चालीसा पढ़ने लगता है। विनती के बावजूद वह पेड़ से नहीं उतर रहा है। इस कारण परिवार के लोग परेशान हैं। लोगों को आशंका है कि वह रात में पेड़ से उतरता है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

खाना नहीं मिला तो भूखा भी रह रहा

घरवाले भोजन और पानी पेड़ पर रस्सी लटकाने पर उसमें बांध देते हैं और वह उसी पर अपना भोजन पानी लेता है। घर के लोग जब खाना बनाकर ले जाते हैं तब वह रस्सी नीचे लटकाता है। इसके बाद ऊपर खींच लेता है और पेड़ पर ही खाना खा रहा है। अगर खाना नहीं मिला तो भूखा भी रह रहा है। किसी से कुछ न बोल रहा है और न तो कुछ मांग रहा है। घरवालों के साथ लोग परेशान हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। जब उसे कोई समझाने या फिर से उतारने की कोशिश करता है तो वह पेड़ पर रखे ईट-पत्थरों से उन लोगों पर हमला कर देता है।

See also  हरिद्वार कुंभ जूना अखाड़े ने किया ऐलान 26 मई तक चलेगा कुंभ मृत्यु निश्चित है

लोग उसको वापस बुलाने के प्रयास में लगे

गांव के लोगों का कहना है कि वह देर रात उतर कर अपने क्रियाकलाप कर दोबारा पेड़ पर चढ़ जाता है। उसके इस प्रकरण की शिकायत ग्राम प्रधान से भी की गई। प्रधान ने दीपक ने कहा कि रामप्रवेश और उसकी पत्नी में किसी बात पर अनबन चल रही है। जिसके कारण वह ताड़ के पेड़ पर घर बनाकर रह रहा है। हम लोग उसको वापस बुलाने के प्रयास में लगे हैं। पुलिस की टीम भी आई थी और वीडियो बनाकर ले गई है।

पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाकर चली गई

पेड़ पर चढ़े रामप्रवेश के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती है और मारपीट करती है। पत्नी की पिटाई से घबराकर और नाराज होकर उनका बेटा लगभग एक महीने से पेड़ पर चढ़कर रह रहा है। उसके बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है और वह उसके बेटे के साथ मारपीट करती रहती है। इसकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाकर चली गई।

छाता से ढक लेता है मुंह

युवक पेड़ पर ढेर सारा ईंट-पत्थर का टुकड़ा रखा है। अगर कोई पेड़ पर चढ़कर उतारना चाहता है तो वह ऊपर से मारता है। चोट लगने के डर से कोई पेड़ पर नहीं चढ़ रहा है। जब कोई फोटो लेना चाहता है तो वह छाता से मुंह ढक लेता है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...