Home Breaking News लड़की को जबरन KISS करने की मिली खौफनाक सजा, दांत से मनचले का चबा डाला होंठ
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

लड़की को जबरन KISS करने की मिली खौफनाक सजा, दांत से मनचले का चबा डाला होंठ

Share
Share

मेरठ में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया। वह रेप करने आए युवक से भिड़ गई। आरोपी ने जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने दांत से काटकर उसके होंठ अलग कर दिए। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा। वो दर्द से तड़पकर चिल्लाने लगा। महिला ने भी चीख-पुकार मचाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले गए। वहां उसका ट्रीटमेंट किया। यह पूरा मामला दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का शनिवार दोपहर का है। महिला ने लावड़ गांव के मोहित सैनी पर रेप की कोशिश, छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है।

आज करें सोमवार व्रत, भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद, देखें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

खेत में काम कर रही थी महिला

पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। सन्नाटा था। आसपास कोई नहीं था। तभी एक युवक ने अचानक पीछे से आकर उसे दबोच लिया। वह घबरा गई। समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। तभी युवक उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा। जोर-जबरदस्ती करने लगा।

कुछ समझ नहीं आया तो होंठ काटकर अलग किया

पीड़िता ने बताया कि वह खुद को युवक से बचाने का पूरा प्रयास कर रही थी। तभी युवक जबरन किस करने लगा। खुद को बचाने के लिए महिला ने युवक के होंठों को अपने दांतों से जोर से काट लिया। गुस्से और घबराहट में महिला ने युवक के होंठ को ऐसे काटा कि उसका होंठ ही कटकर अलग हो गया। होंठ अलग होते ही वह दर्द से तड़पने लगा। तभी महिला ने शोर मचा दिया।

See also  अतीक अहमद के जीजा अखलाक का घर कुर्क, उमेशपाल की हत्या के बाद यहीं पर रुका था गुड्डू मुस्लिम

आसपास के लोगों ने पहुंचकर युवक को पकड़ा

शोर सुनकर खेत में आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला ने पूरा वाकया बताया। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...