Home Breaking News बारात चढ़त के दौरान नाराज हो गया दूल्हे का फूफा, कार से सात बारातियों को रौंदा
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बारात चढ़त के दौरान नाराज हो गया दूल्हे का फूफा, कार से सात बारातियों को रौंदा

Share
Share

 उझानी : बीती रात उझानी नगर के ग्रीन पैलेस में बरेली से एक बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान दूल्हे के फूफा की कुछ बरातियों से नशे में झड़प हो गई। इससे फूफा गुस्सा गए और जाने लगे। कार में सवार हो गए। उन्हें रोकने कुछ बराती आगे भी बढ़े, लेकिन फूफा नहीं माने। कार स्टार्ट कर तेजी से दौड़ा दी जिससे सामने खड़े पांच लोगों को रौंद दिया। पांचों लोगों की हालत गंभीर है। उनका उपचार सीएचसी उझानी में कराया जा रहा है।

उझानी थाना क्षेत्र के गांव अढौली निवासी एक बेटी की शाादी बरेली बिसारतगंज में तय हुई थी। शुक्रवार रात बाईपास पर स्थित समारोह स्थल एसएस ग्रीन पैलेस में बरात आई थी। बरात चढ़ रही थी। इसी दौरान बरेली के दूल्हे के फूफा बरेली के बिसारतगंज निवासी हरेंद्र साहू का शराब के नशे में कुछ बरातियों से विवाद हो गया।

इस पर हरेंद्र ने बखेड़ा शुरू कर दिया और नाराज होकर कार में बैठ कर जाने लगे। कार को स्टार्ट करने के दौरान कुछ लोग उनकी मान मनौती करने लगे। लेकिन हरेद्र ने अपनी कार स्टार्ट कर तेज गति से आगे बढ़ा दी। जिससे कार के सामने खड़े पांच लोगों को रौंदते हुए वह चले गए।

इससे नगर के रामलीला नगला निवासी आकाश, थाना क्षेत्र के गांव अढौली निवासी नितिन साहू, कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के मानपुरनगरिया निवासी नवीन चंद्र, अनमोल, सत्य नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया देर शाम तक किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। जांच कर प्राथमिकी लिखी जाएगी।

See also  ATM लूटने वाला मेवाती गैंग गिरफ्तार, चार को गोली लगी, पत्नी भी हुई अरेस्ट
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...