Home Breaking News गाजियबाद से लापता कारोबारी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गोली लगी हालत में मिला, चल रहा है उपचार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

गाजियबाद से लापता कारोबारी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में गोली लगी हालत में मिला, चल रहा है उपचार

Share
Share

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 4 दिनों से लापता एक व्यक्ति को गुरुवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले व्यक्ति चार दिन से लापता थे और रिश्तेदार उन्हें नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र से गुरुवार रात घायल अवस्था में लाए थे। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले मनोज कुमार तोमर (38) 12 मार्च को गुलधर में एक शादी समारोह से पत्नी व बच्चों को घर छोड़कर थोड़ी देर में आने की बात कह चले गए थे। सुबह तक वह घर नहीं लौटे थे और फोन भी स्विच आफ था। पुलिस को सूचना दे स्वजन ने तलाश शुरू की। 15 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की गई। 16 मार्च की रात मनोज ने साले लोकेश को फोन कर कहा कि उन्हें गोली मार दी गई है। वह जारचा में हैं। लोकेश बताई गई लोकेशन पर पहुंचे और मनोज को अस्पताल में लाए।

जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज के पेट के निचले हिस्से में दायीं ओर गोली लगी है। शादी में उनकी एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। उसी पर मनोज ने गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि उक्त व्यक्ति को पुलिस ने 15 मार्च को ही पूछताछ के लिए बुला लिया था। चार दिन मनोज कहां रहे और किस जगह पर उन्हें गोली मारी गई है। इस संबंध में पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल मनोज की हालत खतरे से बाहर है।

See also  ग्रीन हाइड्रोजन में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने की तैयारी, फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने अडाणी ग्रुप में खरीदी 25% हिस्सेदारी
Share
Related Articles