Home Breaking News बार में छापा मारने पहुंची पुलिस को कर्मचारियों ने जमकर पीटा, धक्के मारकर बाहर निकाला; 10 आरोपी गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

बार में छापा मारने पहुंची पुलिस को कर्मचारियों ने जमकर पीटा, धक्के मारकर बाहर निकाला; 10 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

हौज खास विलेज में स्थित एक बार में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम के साथ मारपीट के अलावा बदसलूकी की गई। बार कर्मचारियों ने स्पेशल स्टाफ की टीम को घेर लिया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पुलिस इलाके में अवैध रूप से चल रहे बार पर कार्रवाई कर रही है। घटना 21 जुलाई की है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर 10 आरोपियों भोला, रविंद्र, मनुदेव, देवेंद्र, विष्णु, शाहरुख, लक्की, मनदीप और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम 21 जुलाई को रात करीब एक बजे बार पहुंची थी। यहां पर तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था और करीब 20 से जयादा लोग डांस कर रहे थे। आरोप है कि सभी शराब पी रहे थे।

पुलिस ने बार मैनेजर रविंद्र से कागजात मांगे। आरोपियों ने कागजात दिखाने की बजाय पुलिस टीम को घेर लिया और सभी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बार से बाहर निकाल दिया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को दी।

See also  नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लाखों लोगों पर बिजली संग पानी का संकट, पढ़िए पूरी खबर
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...