Home Breaking News मनपसंद बाइक न मिलने पर जयमाल के बाद लौटी बरात, सदमें में आई दुल्हन ने फांसी लगा दी जान
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

मनपसंद बाइक न मिलने पर जयमाल के बाद लौटी बरात, सदमें में आई दुल्हन ने फांसी लगा दी जान

Share
Share

लखनऊ। पसंद की बाइक न मिलने से नाराज दूल्हे ने जयमाल के बाद शादी से इंकार कर दिया और वापस लौट गया। इससे नाराज दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो दिन पहले तक गांव में शादी कीर तैयारियों को लेकर हर तरफ खुशनुमा माहौल था। वहीं, दुल्हन की आत्महत्या से अब मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी की जुबान पर तरह तरह की चर्चा है।

ग्रामीणों ने बताया की लड़के वालों की तरफ से जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। इसी से नाराज होकर बारात वापस हो गई थी। बताया गया कि रविवार को गहदो के नारायण पुर गाव में अमित की बेटी संध्या की शादी थी। शादी में जयमाल के बाद दूल्हा अमर बाइक को लेकर नाराज हो गया।

वहीं, लड़की के घर वाले वर पक्ष से आये जेवर को लेकर नाराज हो गये थे। जेवर हल्के व कम होने की बात को लेकर विवाद काफी हद तक बढ़ गया। इसके बाद बिना फेरों के ही वर व बाराती वापस हो गए। घटना से सदमे में आई दुल्हन संध्या ने सोमवार की रात घर में ही फांसी लगा ली थी।

घरवालों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष माल रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सही तथ्यों की खोजबीन की जा रही है। संध्या की मां शांति ने बताया कि हम बहुत परेशान हैं। हमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना।

See also  सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हुई एक्ट्रेस अदा शर्मा, 3 साल के लिए किराए पर लिया, बोलीं- मन में आया...
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...