Home Breaking News बारात थी निकलने वाली पर हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए सभी के होश, देखिये पूरी खबर
Breaking Newsएनसीआरनोएडा

बारात थी निकलने वाली पर हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए सभी के होश, देखिये पूरी खबर

Share
Share

एक युवक की बारात निकलने से ऐन पहले ही उसकी एक कथित प्रेमिका दुल्हन पक्ष के लोगों को साथ लेकर उसके घर आ धमकी। प्रेमिका ने युवक से कोर्ट मैरिज का दावा करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। यह देखकर दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी युवक के साथ करने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी युवक ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव से उसकी शादी तय हुई थी। पांच दिन पहले धूमधाम से सगाई का कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को युवक की बारात जानी थी। सभी रिश्तेदार दूल्हे के घर पर इकट्ठा हो चुके थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। इसी बीच शुक्रवार सुबह एक युवती दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के साथ दूल्हे के घर आ धमकी।

पत्नी की इच्छा के खिलाफ बनाए शारीरिक संबंध, आईटीबीपी के जवान को दो साल का कारावास

युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका होने का दावा करते हुए लोगों को बताया कि वह काफी दिनों से युवक के साथ नौकरी करती है। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था और कुछ माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवक अब उसको धोखा देकर दूसरी शादी करना चाहता है। उसको जैसे ही इसका पता चला, उसने लड़की के घरवालों को सच्चाई बताई। शादी का विरोध करते हुए युवती ने हंगामा शुरू कर दिया।

उधर, सच्चाई जानकर दुल्हन पक्ष ने भी युवक के साथ अपनी लड़की की शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत के निर्णय अनुसार, आरोपी युवक पक्ष ने दुल्हन पक्ष के खर्च हुए पैसे और सभी सामान वापस कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग अपने गांव लौट गए। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

See also  ग्रेटर नोएडा में 300 स्कूलों के करीब तीन लाख छात्रों की पौने तीन करोड़ रुपये फीस समायोजित करनी होगी

दो सगे भाइयों की शादी एक ही घर की दो सगी बहनों के साथ तय हुई थी। मामला उजागर होने के बाद लड़की पक्ष ने आरोपी युवक के साथ अपनी लड़की की शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जबकि उसके छोटे भाई की बारात तय कार्यक्रम अनुसार दुल्हन के घर गई।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...