बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से आया एक वीडियो दिल दहला देने वाला है। इस वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। ये लोग एक व्यक्ति का पेड़ से उलटा लटका बेदर्दी से पीट रहे हैं। वो व्यक्ति बचने के लिए बार बार कोशिश कर रहा है। इन लोगों को उसकी चीख पुकार से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ पुलिस के एएसपी (ग्रामीण) रोहित झा ने ने इस वीडियो के बारे में बात करते हुए बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच चल रही है।
#WATCH Chhattisgarh | A man was thrashed by 5 people as he was hung upside down from a tree in Bilaspur district
(Viral video) pic.twitter.com/hjclQDmt7m
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 1, 2022