नोएडा। नोएडा शहर के थाना 113 क्षेत्र में मीट की दूकान पर सामान लेने के दौरान दो ग्राहको मे विवाद हुआ। जिसमें एक के द्वारा दूसरे पर चाकू से वार किया गया। जिसमें शहजाद पुत्र रफीक उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हुई है।
जो मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और यहाँ किराये पर रहता था। पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
इस खबर में अपडेट जारी है…