Home Breaking News दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान के दिन नोएडा में अवकाश रहेगा, 5 फरवरी को दिल्ली वालों को पेड लीव मिलेगी
Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा

दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान के दिन नोएडा में अवकाश रहेगा, 5 फरवरी को दिल्ली वालों को पेड लीव मिलेगी

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में सेवारत दिल्ली के मतदाताओं का बुधवार यानी पांच फरवरी को सवेतन अवकाश मिलेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अनुमति पत्र जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

मतदान के चलते दिल्ली के जो मतदाता जिले में कार्यरत हैं, वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहभागिता निभाएं।

बताया जनपद में विभिन्न कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक या अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मियों का सवेतन अवकाश रहेगा। बताया आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में भी मतदान के लिए छुट्टी घोषित

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर पांच फरवरी बुधवार को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकारी महकमों, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सहित तमाम दफ्तरों में कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। ताकि कर्मचारी मतदान कर सकें।

आज मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में पहुंच रही ईवीएम

दिल्ली के मतदान केंद्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में ईवीएम पहुंच रही हैं। पूर्वी दिल्ली के आइटीआई नंद नगरी व खेलगांव में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। ईवीएम वितरण केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए निर्वाचन कार्यालय ने प्लान बनाया है। तीन चरणों में ईवीएम बांटी जाएंगी। तीनों चरणों में एक से दो घंटे का अंतराल रहेगा।

बसों के जरिये ईवीएम मतदान केंद्रों पर जाएंगी। जाम न लगे इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ईवीएम केंद्रों के पास मोर्चा संभालेगी। पूर्वी जिला निर्वाचन अधिकारी अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि छह विधानसभा क्षेत्र हैं। 186 मतदान केंद्र व 1020 पोलिंग स्टेंशन हैं। मंगलवार सुबह से ईवीएम का वितरण शुरू होगा। वितरण में काफी भीड़ हो जाती है।

See also  गौतम बुद्ध नगर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का आंकड़ा ,24 घण्टे में 221 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित,40 हुए डिस्चार्ज

तीन चरणों में होगा EVM का वितरण

इस बार भीड़ को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तीन चरणों में वितरण होगा। 121 बसों से ईवीएम जाएंगी। इतनी बसें एक साथ सड़क पर खड़ी होंगी तो जाम लग जाएगा, इसलिए तीन चरण बनाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ईवीएम केंद्रों पर जाएंगी। उत्तर पूर्वी जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हर एक विधानसभा क्षेत्र में पिंक बूथ बनाया गया है। यहां महिलाएं कमान संभालेंगी।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मतदान केंद्र तैयार हो गए हैं। सेल्फी पाइंट भी बनाएं गए हैं। केंद्रों पर वालंटियर भी रहेंगे, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर भी रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

खत्म हुआ चुनावी शोर, अब मतदान बढ़ाने पर पूरा जोर

18 जनवरी से गली-मोहल्लों में चल रहे चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम गया है। अंतिम दिन सभी दलों के उम्मीदवारों ने रोड शो के माध्यम से पांच बजे तक खूब प्रचार किया। इसके साथ ही प्रशासन मतदान बढ़ाने पर पूरा जोर दे रहा है।

उम्मीदवारों के बूथ एजेंट भी एक-एक वोट को संजोने के लिए पर्ची के साथ ईवीएम में से जुड़ा हैंडबिल भी दे रहे हैं। उधर विधानसभा वार तैनात किए गए बीएलओ मतदाता पर्चियां बांट रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को हेल्प लाइन के बारे में भी बताया जा रहा है। बूथ का पता करने को लेकर भी लोकेशन संबंधी लिंक भेजा जा रहा है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...