Home Breaking News गले में अपनी मां का मंगलसूत्र पहनता है ये मशहूर सिंगर, वजह जान रह जाएंगे हैरान
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

गले में अपनी मां का मंगलसूत्र पहनता है ये मशहूर सिंगर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Share
Share

नई दिल्ली। 90 के दौर के मशहूर सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) तो आपको याद ही होंगे, जिन्होंने ‘कभी आना तू मेरी गली’ और ‘माएरी’ जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीता। आज भी लोग उनके गानों पर पसंद करते हैं। इन दिनों एक खास वजह से सिंगर सुर्खियों में है। पलाश सेन का मंगलसूत्र, जिसे वह अक्सर अपने गले में पहनते है।

पलाश सेन पहनते हैं मां का मंगलसूत्र

पलाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है आए दिन अपनी वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते हैं। सिंगर की तस्वीरों में एक चीज बेहद कॉमन है और वो है उनका गले में पहना हुआ मंगलसूत्र। अब सिंगर ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है।  ‘Mashable India को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि कुछ सालों से वह मंगलसूत्र पहन रहे हैं। वह मंगलसूत्र उनकी मां का है।

पिता की मौत के बाद मां ने मंगलसूत्र पहनना बंद कर दिया था, इसलिए उन्होंने ब्लैसिंग्स के तौर पर इसे पहन लिया और अब तक पहनते हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि- उनके अपनी मां के साथ ‘सबसे ज्यादा झगड़े और मतभेद’ होते थे। गायक ने अपनी मां को अपने जीवन में ‘नंबर एक व्यक्ति’ का नाम दिया है। उन्होंने अपनी मां को ‘मजबूत और सख्त’ इंसान भी बताया।

ज्यादातर मंच पर पहनते हैं मंगलसूत्र

सिंगर ने बताया कि- मैं इसे ज्यादातर मंच पर पहनता हूं। ऐसा लगता है जैसे उनका आशीर्वाद हर समय मेरे साथ है। मैं उसके साथ एक खार्तूस भी पहनता हूं, जिसे मैंने मिस्र से लिया था। उसमे मेरे माता-पिता के नाम मिस्र के चित्रलिपि में दोनों ओर हैं।

See also  आदित्य नारायण ने गुस्से में क्यों फेंका था फैन का मोबाइल फोन? इवेंट मैनेजर ने बता दिया

इन मशहूर गानों को दी आवाज

जानकारी के लिए बता दें कि पलाश ने 1998 में दिल्ली में अपने बैंड ‘यूफोरिया’ की स्थापना की थी। बैंड को ‘माएरी’, ‘धूम पिचक धूम’, ‘आना मेरी गली’, ‘अब ना जा’, ‘सोनिया’, ‘महफूज’ और ‘सोने दे मां’ जैसे हिट ट्रैक के लिए जाना जाता है। पलाश ने 2001 में ‘फिल्हाल’ के साथ बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...