Home Breaking News ऐसे मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, बनाया खास Doodle
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऐसे मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, बनाया खास Doodle

Share
Share

नई दिल्ली। आज देश 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। हर खास मौके की तरह आज भी गूगल ने सेलिब्रेट करने के लिए एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

इस खास अंदाज में गणतंत्र दिवस की दी बधाई

गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन के जरिए एक डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में एक पेपर आर्टवर्क नजर आ रहा है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है। आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व देखने को मिले। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार नजर आ रहा हैं।

आज 26 जनवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

डूडल में दिखी भारत की छवि

डूडल में एक भारत की छवि देखने को मिल रही है। इस आर्ट में घुड़सवार, सीआरपीएफ की मार्चिंग, भारत का राष्ट्रीय पक्षी- मोर भी नजर आ रहा हैं। गूगल ने डूडल के जरिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया है।

74वां गणतंत्र दिवस

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया, इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। इस साल के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी है। इस साल का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। बता दें कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था।

See also  देहरादून के परेड मैदान में कार्यक्रम में सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ मंच तक पहुंची भीड़
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...