Home Breaking News OMG! ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Breaking Newsराष्ट्रीय

OMG! ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, सुरक्षा में लगे 3 गार्ड और 6 कुत्ते, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Share
Share

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किसान अपने बगीचे में दुर्लभ प्रजाति के आम की खेती किया है। आम इतना खास है कि इसकी सुरक्षा के लिए किसान के बगीचे आधा दर्जन गार्ड्स और डॉग तैनात रहते है। आम की कीमत भी लाखों में है। जबलपुर के चरगवां रोड पर जापानी किस्म का यह आम उगाया गया है जिसका नाम टाइयो नो टमैंगो (taiyo no tamago mango plant) है। आम की खेती करने वाले संकल्प सिंह परिहार का कहना है कि इस आम के किस्म की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है।

बता दे कि जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर संकल्प सिंह परिहार का आम का बगीचा है। यहां आम के बेहतरीन किस्म जैसे मल्लिका और परी विदेशी वैरायटी के आम की भी खेती करते है। उन्होंने दुर्लभ किस्म के पौधों का अनोखा कलेक्शन तैयार किया है। उनके उगाए किस्म के आम को खरीदने और उनके बगान को देखने कई लोग आते हैं। उनके बगीचे में आम के हजारों पेड़ हैं। किसान संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि हमारे बगीचे में करीब 52 किस्म के आम हैं। रात में सुरक्षा का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जिसके लिए डॉग सबसे बेहतर विकल्प हैं।

बेहद खास है जापानी किस्म का यह आम

संकल्प सिंह परिहार का कहना है कि उनके बगीचे में कई किस्म के आम हैं लेकिन जापानी वैरायटी के सिर्फ 7 आम हैं। इनकी पूरी सख्ती से रखवाली की जाती है। टाइयो नो टमैंगो जापानी किस्म का आम है जिसे एग ऑफ सन (Egg Of Sun) यानी सूर्य का अंडा भी कहा जाता है। जब यह पूरा पक जाता है जो हल्का लाल और पीला दिखता है। इसका वजन करीब 900 ग्राम तक का हो सकता है। इसमें रेशे नहीं होता और यह काफी मीठा होता है। उनका कहना है कि जापान में इस किस्म को खास वातावरण में उगाया जाता है, लेकिन हमने इसे बंजर पड़ी जमीन पर उगाया है। परिहार का कहना है कि लोगों को जब पता चला कि इस आम की कीमत लाखों में है तो लोगों ने इसे चोरी करने की भी कोशिश की। इस वजह से इसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड्स और डॉग को लगाया गया है।

See also  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को जोड़ा जायेगा नोएडा एयरपोर्ट से, यूपी और हरियाणा के लोगों को होगा फायदा
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...