Home Breaking News अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने बिताने के बाद धरती पर सकुशल लौटे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने बिताने के बाद धरती पर सकुशल लौटे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री

Share
Share

बीजिंग: चीन का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का छह महीने लंबा मिशन पूरा करने के बाद तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री ‘शेनझोउ-15′ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के जरिये रविवार को धरती पर सकुशल लौट आए। ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (CMSA ) ने बताया कि ‘शेनझोउ-15′ अंतरिक्ष यात्री-फेई जुनलोंग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू को लेकर सुबह छह बजकर 33 मिनट (बीजिंग के समयानुसार) पर आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र स्थित डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरा।  CMSA ने घोषणा की कि जुनलोंग, क्विंगमिंग और लू ने छह महीने का अंतरिक्ष स्टेशन अभियान पूरा किया।

एजेंसी से घोषणा की कि अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य ठीक है और ‘शेनझोउ-15′ मानयुक्त मिशन सफल रहा। इससे पहले, 30 मई को एक असैन्य नागरिक समेत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को जुनलोंग, क्विंगमिंग और लू की जगह लेने के लिए चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा गया था। अंतरिक्ष यात्रियों का यह नया दल पांच महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहेगा।

4 June 2023 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

यदि यह स्टेशन तैयार हो जाता है, तो चीन एकमात्र ऐसा देश होगा, जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा, क्योंकि रूस का ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन’ (ISS ) कई देशों की एक सहयोगात्मक परियोजना है। ISS 2030 तक सेवा से बाहर हो जाएगा। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत उसकी दो रोबोटिक भुजाएं हैं। इनमें से भी लंबी भुजा अधिक अहम है, जो अंतरिक्ष से उपग्रहों समेत वस्तुओं को पकड़ सकती है। मिशन कमांडर फेई ने कहा, ‘‘हमने सभी निर्धारित काम पूरे कर लिए। हमें अपनी मातृभूमि पर लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

See also  यहाँ पढ़ें कितना पुराना है इजरायल-फलस्तीन विवाद
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...