Home Breaking News कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लिया जोशीमठ घटना का संज्ञान, राहुल-प्रियंका ने जताई चिंता
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लिया जोशीमठ घटना का संज्ञान, राहुल-प्रियंका ने जताई चिंता

Share
Share

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस ने जोशीमठ प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। समिति जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के कार्यों पर नजर रखेगी, साथ ही नुकसान का जायजा भी लेगी। कमेटी के सदस्य जोशीमठ पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का मुआयना भी करेंगे।

कमेटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा ये नेता शामिल

पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी ने बताया कि इस कमेटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, स्थानीय विधायक राजेंद्र भंडारी, द्वारहाट विधायक मदन बिष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और अनुकृति गुसाईं को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि यह कमेटी जोशीमठ में स्थानीय व्यक्तियों के जान माल की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर नजर रखेगी। साथ ही यह भी देखेगी कि पहले आई आपदा में सरकार ने कितने व्यक्तियों का पुनर्वास किया है। कमेटी भू-वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों के सर्वे तथा संस्तुतियों की जानकारी लेगी।

कमेटी सरकार पर हेलंग बाइपास पर हो रहे निर्माण कार्य और एनटीपीसी समेत अन्य निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए दबाव बनाएगी। एनटीपीसी ने जोशीमठ के सभी घरों का बीमा करवाने के संबंध में जो समझौता किया था, उसके अनुपालन की स्थिति भी कमेटी जानेगी।

See also  नोएडा में 1 करोड़ की ई-सिगरेट संग दो तस्कर गिरफ्तार

कितने विधायकों व सांसदों ने उठाई जोशीमठ का आवाज: आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जोशीमठ प्रकरण को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि अभी तक सत्ताधारी दल के कितने सांसदों व विधायकों ने जोशीमठ को बचाने की आवाज उठाई है।

शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ट्वीट कर कहा कि जनता ने भाजपा के पांच सांसद और 47 विधायक जिताए हैं। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। इनमें से कितनों ने जोशीमठ को बचाने के लिए आवाज उठाई।

स्थानीय लोग बीते 14 माह से अधिकारियों का ध्यान क्षेत्र की इस समस्या की ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अब चीजें हाथ से निकल कर रही हैं, इसलिए विशेषज्ञों की टीम भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के अस्तित्व पर खतरा तब तक बरकरार रहेगा, जब तक परियोजनाओं को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जाता।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

अमीन हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार; पहले संग पी शराब फ‍िर दी दर्दनाक मौत

ऋषिकेश/पौड़ी: ऋषिकेश के ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...