Home Breaking News टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा, गजा-खाड़ी मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा, गजा-खाड़ी मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

Share
Share

टिहरी: उत्‍तराखंड की पहाड़ी शहर टिहरी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा गजा-खाड़ी मार्ग पर गजा से 2 किमी खाड़ी की ओर हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

गजा-खाड़ी मोटर मार्ग पर वैगनआर कार खाई में गिरने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार सवार प्रीतम सिंह 52 पुत्र मोर सिंह निवासी भलियापानी गजा एक अन्य महिला भरोसी देवी 40 के साथ जा रहे थे।

इस दौरान दोपहर लगभग 12 बजे बंगुपानी के पास कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अतहर ने बताया कि मृतकों के स्वजन पहुंच गए हैं। कार सवार देहरादून की तरफ जा रहे थे।

शोक जताकर लौट रहे ग्रामीणों की कार खाई में गिरी, पांच की मौत

इससे पहले शुक्रवार को टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के सेंदूल पटूड़ मोटर मार्ग पर राजगांव के पास कार खाई में गिरने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई थी। सभी ग्रामीण राजगांव में किसी रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गये थे और वहां से अपने गांव लौट रहे थे। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे घनसाली थानाक्षेत्र के सेंदूल पटूड़ मोटर मार्ग पर राजगांव के पास ऑल्टो कार खाई में गिर गई।

शनिवार के दिन पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का सही समय

पुलिस और स्थानीय निवासी खाई में उतरे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में चार महिलाओं और एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई थी। घनसाली थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि होल्टा नगेली गांव निवासी गबर सिंह गुसांई के रिश्तेदार बिशन सिंह चमियाल की कुछ दिन पहले हृयगति रूकने से मौत हो गई थी। शेाक जताने के लिये गबर सिंह गुसांई अपनी पत्नी बबली देवी और अपनी भाभी तुलसी देवी, सोना देवी, उर्मिला देवी के साथ राजगांव गये थे।

See also  बहराइच में सुहागरात मनाने कमरे में गए पति-पत्नी, सुबह बिस्तर पर ही पड़े मिले इस हाल में

शाम को गांव वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों महिलायें आपस में जेठानी देवरानी थी। गबर सिंह गुसांई नोएडा में रहते थे और दो साल पहले ही उत्तर प्रदेश सूचना विभाग से सेवानिवृत्त हुये थे। इन दिनों उनके गांव में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था उसी में शामिल होने के लिये वह पत्नी सहित नोएडा से आये थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतकों के नाम

  • तुलसी देवी 63 पत्नी भगवान सिंह
  • सोना देवी 52 पत्नी सरोप सिंह
  • उर्मिला देवी 54 पत्नी राय सिंह
  • बबली देवी 53 पत्नी गबर सिंह
  • गबर सिंह 62 पुत्र थेपड़ सिंह
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज...