Home Breaking News कुंडली में शुक्र की अशुभ स्थिति से हैं परेशान, करें ये आसान उपाय
Breaking Newsअध्यात्मधर्म-दर्शनलाइफस्टाइल

कुंडली में शुक्र की अशुभ स्थिति से हैं परेशान, करें ये आसान उपाय

Share
Share

नई दिल्ली। व्यक्ति के कुंडली में ग्रह दोष और ग्रहों की स्थिति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति भाग्यशाली बन सकता है या उनपर कई तरह के मुसीबतों का पहाड़ भी टूट सकता है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न प्रकार के दोष के विषय में बताया गया है, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ग्रह दोष के कारण व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक रूप से भी कियो प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक दोष है शुक्र दोष, जिसके कारण जातक को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख एवं समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर होते हैं, उसे जीवन में सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। लेकिन शुक्र दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों से शुक्र दोष के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय (Shukrawar Upay)

  • कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके समक्ष धूप-दीप जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • इस दिन जातकों को अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्रवार के दिन मां दुर्गा और पांच कन्याओं की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सफेद मिठाई खिलाएं और जरूरतमंदों को सफेद चीज का दान करें।
  • इस दिन जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं और सामर्थ्य अनुसार धन का दान करें। इसके साथ इस दिन सफेद गाय की सेवा करें और उन्हें हरी घास खिलाएं।
  • इस दिन धार्मिक स्थल पर दूध, दही, घी, सफेद पुष्प या सफेद रत्न का दान करें। साथ ही इस दिन विधवा स्त्रियों की मदद करें। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
See also  Aaj Ka Panchang 03 October 2024: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, शैलपुत्री पूजा, गुरुवार व्रत भी साथ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...