Home Breaking News आगरा में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, मलबे में दबी महिला की हालत नाजुक
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

आगरा में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, मलबे में दबी महिला की हालत नाजुक

Share
Share

आगरा। आगरा में खेरागढ़ कस्बे के नगला उदैया रोड पर मंगलवार देर रात मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत के नीचे दो भाइयों का परिवार सो रहा था। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Aaj ka Panchang: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, देखें राहुकाल का समय

सो रहा था परिवार

खेरागढ़ कस्बा निवासी ब्रजेश, विष्णु पुत्र सुभाष का परिवार मंगलवार रात अपने घर पर सो रहा था। लगभग दो बजे मकान की छत भरभराकर गिरने लगी, परिवार के लोग आवाज सुनकर बाहर की ओर निकले। लेकिन मलबे में पुनीत पुत्र ब्रजेश और आयुष पुत्र विष्णु दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में सुरभि पत्नी विष्णु को भी गंभीर चोटें आईं हैं। परिवार के बेटों की मौत से कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने कस्बे के लोग भी घटना स्थल पर पहुचे।

See also  रिटायर्ड फौजी ने नशे में बेटे को सीने में गोली मारी, बेटे की हुई मौत....कहानी जानकर कांप उठेगी रूह
Share
Related Articles