Home Breaking News आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने दी जान, चार कर्मचारियों को ठहराया जिम्मेदार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने दी जान, चार कर्मचारियों को ठहराया जिम्मेदार

Share
Share

आगरा। जगनेर में शुक्रवार रात ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा ने आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट आश्रम के ग्रुप में भेजे थे।इसे देखकर स्वजन रात भागकर आश्रम पहुंचे,वहां दोनों बहनों के शव छत पर लगे पंखों के हुक से साड़ी के फंदे पर लटके मिले। बहनों ने सुसाइड नोट में आश्रम के चार कर्मचारियों को अपनी मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

चार वर्ष पहले पहुंची थी ब्रह्माकुमारी आश्रम

जगनेर कस्बा की रहने वाली 37 वर्षीय एकता और उनकी छोटी बहन शिखा (34 वर्ष)ने वर्ष 2005 में ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम बनने के बाद वहां रहने लगी थी। आश्रम में उनके साथ एक अन्य युवती भी रहती है।

एकता के भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार रात 11.18 बजे उनके वाट्सएप पर रूपवास ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहन ने सुसाइड नोट भेजा। फोन करके एकता और शिखा द्वारा भेजे गए सुसाइड नोट की जानकारी दी। इस पर वह भागकर घर से 13  किलोमीटर दूर आश्रम पहुंचे। यहां दोनों बहनों को फंदे से लटका पाया।

कर्मचारियों पर भी लगे गंभीर आरोप

ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर डीसीपी सोनम कुमार मौके पर पहुंच गए। भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले आश्रम में दोनों बहनों से मिलने आए थे। उस समय उनकी बातचीत से ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह इस तरह का कोई कदम उठा सकती हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया एकता और शिखा ने सुसाइड नोट में कुछ आश्रम के कुछ कर्मचारियाें पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट और स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

See also  BJP ऑफिस के बाहर खुद को आग लगाने वाले शख्स की मौत, पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...