ग्रेटर नोएडा। नोएडा में दादरी के समाधिपुर में रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि मकान के मलबे में दो बहनें दब गई थी, जिसकी मौत हो गई। वहीं घटना में पांच अन्य शख्स भी दब गए थे। वे इस घटना में घायल हुए हैं। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।