Home Breaking News माला पहनकर बैठे यूपी के मंत्री संजय निषाद, कार्यकर्ता ने उतारी आरती
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

माला पहनकर बैठे यूपी के मंत्री संजय निषाद, कार्यकर्ता ने उतारी आरती

Share
Share

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की आरती उतारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो गुरु पूर्णिमा के अवसर का बताया जा रहा है। आरती के दौरान मंत्री की आरती गाई भी जा रही है। आरती करने वाला संजय निषाद की पार्टी का कार्यकर्ता है। वह संजय निषाद को अपना गुरु बताता है। इस बारे में संजय निषाद की तरफ से सफाई भी आई है।

वीडियो में दिख रहा है कि संजय निषाद सोफे पर बैठे हैं और गले में फूलों की माला है। बैकग्राउंड में पार्टी के कई कार्यकर्ता आरती गा रहे हैं। इसी दौरान एक कार्यकर्ता थाली दीया लेकर संजय निषाद की आरती उतार रहा है। यह वीडियो गुरुवार को तेजी से वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी। सपा और विपक्षी पार्टियों ने इसे लेकर निशाना भी साधा। इसी बीच संजय निषाद ने सफाई भी दी है।

संजय निषाद ने कहा कि विश्व मछुआ दिवस पर हमें पॉलिटिकल फादर ऑफ फिशरमैन की उपाधि मिली हुई है। कार्यकर्ताओं की कुछ भावनाएं हमसे जुड़ी हुई हैं। गुरु पूर्णिमा पर फैजाबाद से देर रात आने के बाद कार्यकर्ताओं की कुछ मंशा थी। उनकी कुछ भावनाएं थी, उन्होंने क्या किया मुझे नहीं मालूम। अगर वह कुछ करते हैं तो यह उनकी भावनाएं हैं। कार्यकर्ताओं ने मुझे लेकर जो बयान दिया, वह उनकी भावनाएं हैं, उसको ठेस नहीं पहुंचा सकता।

संजय निषाद ने सफाई दी कि हमारे बगल में निषाद राज की मूर्ति थी। अगर कार्यकर्ताओं ने कुछ किया तो उसके बारे में वह ही बता सकते हैं। हमारे भगवान तो निषाद राज और श्रीराम हैं। हमारे राजनीतिक गुरु आज पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा साहब हैं। हम उनसे प्रेरणा लेकर चल रहे हैं। जिस तरह से भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था। उसी तरह से आज योगी-मोदी ने मेरे जैसे निषाद राज के वंशज को गले लगाया है। कार्यकर्ता क्या करते हैं, इस पर नहीं जाना चाहिए, यह उनकी मंशा है।

See also  दलित प्रेरणा स्थल पर लड़की ने किया ऐसा डांस, पुलिस ने शुरू की जांच, देखें वायरल VIDEO
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...