लखनऊ। लंबे इंंतजार के बाद आज देर शाम आखिरकार पीसीएस फाइनल एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थीयों में बैचेने बढ़ गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जो लिस्ट जारी की है। उसके अनुसार पूरे प्रदेश में प्रिया सिकरवार ने टॉप किया है। प्रिया आगरा की रहने वाली हैं। प्रिया को डिप्टी कलेक्टर का पद मिला है।
पीसीएज फाइनल का रिजल्ट जारी। दिव्या सिकावर ने किया टॉप pic.twitter.com/HqMB4UAq7O
— Ammar Khan (@AmmarSageer) April 7, 2023
लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे दूसरे नंबर पर
वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ से दूसरी टॉपर का नाम सामने आया है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे हैं। यूपी लोक सेवा आयोग ने जो लिस्ट जारी की है। उसमें लड़कियों का ही दबदबा रहा है। टॉप 10 में लड़कियां छाई रहीं। टॉप 10 में 8 लड़कियां हैं तो वहीं केवल 2 लड़के टॉप 10 में जगह बना पाए हैं।