नई दिल्ली। काले, लंबे और घने बाल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये महंगे हेयर ट्रीटमेंट बालों को डैमेज भी कर सकते हैं।
बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इस लेख में ब्राउन शुगर से स्क्रब बनाने के लिए बताएंगे, इससे आप आसानी से स्कैल्प साफ कर सकते हैं। जिससे आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।
ओटमील, ऑलिव ऑयल और कंडिशनर
ओटमील स्किन के साथ बालों को हेल्दी बनाने में सहायक है। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच ब्राउन शुगर लें, अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच ओटमील और कंडिशनर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट कर स्कैल्प पर लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। हफ्ते में आप इस प्रक्रिया को एक-दो बार कर सकते हैं।
जोजोबा ऑयल और नींबू
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ब्राउन शुगर लें। इसमें जोजोबा ऑयल और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं, 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
नारियल तेल और ब्राउन शुगर
इसके लिए 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें, इसमें चीनी थोड़ी ज्यादा मात्रा में डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इससे स्कैल्प पर मसाज करें। 15-20 मिनट बाद बालों को शैम्पू या पानी से धो सकते हैं।
अंडे के साथ
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो यह स्क्रब आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक बाउल में 2-3 चम्मच ब्राउन शुगर लें, इसमें अंडे की जर्दी मिला दें। अब इसे स्कैल्प पर लगाएं।15 मिनट बाद बालों को धो सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।