Home Breaking News उत्तराखंड कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, सरकार को जमकर घेरा
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

उत्तराखंड कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, सरकार को जमकर घेरा

Share
Share

ऋषिकेश। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर राजनीति तेज हो गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला।

जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग-नरेन्द्रनगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार वह प्रधानमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया।

राहुल गांधी पर कोर्ट का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढालवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से न्यायपालिका पर दबाव बनाकर गुजरात हाईकोर्ट ने जो निर्णय लिया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

महिला कर्मचारी के साथ नगरपालिका का बाबू कर रहा था गंदा काम, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

न्यायपालिका पर दबाव बना रही मोदी सरकार

उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मानहानि के केस में सबसे बड़ी दो साल की सजा देकर जो अपना निर्णय सुनाया, उससे प्रतीत होता है कि हाईकोर्ट से लेकर न्यायपालिका पर किस तरह से मोदी सरकार दबाव बना रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सत्य के लिए राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी न कभी झुकी है और न झुकेगी।

देश में तानाशाही सरकार काम कर रही

नगर अध्यक्ष महावीर खरोला एवं वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट व दिनेश सकलानी ने कहा कि राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता जल्दबाजी में खत्म करना और न्यायपालिका पर मोदी सरकार का दबाव बनाना देश के लिए बड़ा चिंता का विषय है। आज देश में तानाशाही सरकार काम कर रही है, जिससे आम जनता और युवा परेशान है।

See also  सपा को झटका, 6 बार के विधायक व पूर्व मंत्री निकाय चुनाव के पहले BJP में शामिल

प्रदर्शन में शामिल हुए ये लोग

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सुनील आर्य, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, सचिन सेलवान, अनीता कोठियाल, बलवंत चौहान, विक्की प्रजापति, सुरेंद्र भंडारी, दयाल भंडारी, गब्बर सिंह चौहान, जतिन नेगी, रोहन रावत, साहिल भंडारी, ध्रुव पवार, विशाल भंडारी, राहुल पुंडीर, आभास नैथानी, शुभम सेमवाल, सर्वेंद्र कंडियाल, शिवम भट्ट, विकी चौहान, जगदीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...