Home Breaking News आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों को देना होगा दोगुना टोल टैक्स
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों को देना होगा दोगुना टोल टैक्स

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। अगर आप दिल्ली से आगरा के बीच यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) के जरिये सफर (travel) करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर बिना फास्टैग (fastag) गुजरने वाले वाहनों को अब दोगुना शुल्क देना होगा। रविवार आधी रात से ये नियम लागू हो गया है। अब तक एक्सप्रेस-वे पर बिना फास्टैग वाहनों से केवल तय शुल्क ही वसूला जाता था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के जाम से निजात के लिए प्राधिकरण के निर्देश पर फास्टैग सुविधा लागू हुई थी। जून में इसकी शुरुआत दोनों ओर की दो-दो लाइन को फास्टैग कर की गई थी। अब एक्सप्रेस-वे की सभी लेन फास्टैग हो गई है। साथ ही बिना फास्टैग वाहनों पर दोगुना शुल्क वसूलने का नियम भी लागू हो गया है।

15 फरवरी के बाद बढ़ सकती है वाहनों की रफ्तार

यहां पर बता दें कि कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार अगले महीने 15 फरवरी तक कम ही रहेगी। दरअसल यमुना एक्सप्रेस-वे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण ने दिसंबर महीने में ही कोहरे की वजह से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए प्राधिकरण ने 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी थी। कोहरे का प्रकोप दोबारा बढ़ने और एक्सप्रेस वे पर हादसों को देखते हुए गति सीमा को 15 फरवरी तक यथावत रखने का फैसला किया गया था। 75 किमी प्रति घंटा से तेज चलने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे कोहरे के दौरान हादसे बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की अधिकतम रफ्तार सौ से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी थी। वहीं भारी वाहनों के लिए यह रफ्तार अस्सी से घटाकर साठ किमी प्रति घंटा कर दी गई थी। कुल मिलाकर एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतर रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा ही रहेगी। इससे तेज चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी।

See also  Aaj Ka Panchang, 26 January 2025 : आज माघ कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...