नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट परिसर में गुरुवार को दो वकील (महिला व पुरुष) आपस में भिड़ गए। लड़ाई का वीडियो प्रसारित होने के बाद महिला वकील की शिकायत पर प्रशांत विहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला वकील नेहा गुप्ता ने उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में दोनों वकील एक दूसरे को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। कोर्ट परिसर में मौजूद लोग व दूसरे वकील बीचबचाव के लिए आते हैं। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहते हैं। महिला वकील नेहा गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह रोहिणी कोर्ट नंबर-113 के सामने खड़ी थी।तभी विष्णु कुमार शर्मा आया और उन्हें कस कर पकड़ लिया।
SEBI ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भेजा ₹5.35 करोड़ का नोटिस, कहा- 15 दिन के अंदर करें पेमेंट
जब वह छुड़ाने की कोशिश करने लगी तो उसके साथ मारपीट करने लगे।मारपीट के चलते उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में कई चोटें आईं। गुरुवार रात को अस्पताल में जांच के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने गुरुवार रात शिकायत दर्ज करवाई थी।प्रशांत विहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।