Home Breaking News रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 5वीं बार प्रेसिडेंट बन सकते हैं पुतिन, जानें विरोधियों की स्थिति क्यों दयनीय?
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 5वीं बार प्रेसिडेंट बन सकते हैं पुतिन, जानें विरोधियों की स्थिति क्यों दयनीय?

Share
Share

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चुनावी मैदान में खड़े हैं। आज (15 मार्च) से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो चुके हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है।

पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की। रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। पूरी उम्मीद जताई जा रही है की पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने वाले हैं।

चुनाव में पुतिन को किसी विरोधी नेता से नहीं मिल रही टक्कर

71 वर्षीय पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए लगभग निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी या तो जेल में हैं या विदेश में निर्वासन में हैं। पुतिन के धुर-विरोधी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी की हाल ही में एक जेल में मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि पर्यवेक्षकों को यह उम्मीद न के बराबर है कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होगा। इस तथ्य से परे कि मतदाताओं के सामने बहुत कम विकल्प मौजूद हैं, स्वतंत्र निगरानी की संभावनाएं बहुत सीमित हैं। रूस में तीन दिनों में 100,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

अमेरिका ने चुनाव को लेकर क्या कहा?

अमेरिका इस चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रहा। वहीं, यूएस का मानना है कि चुनाव महज दिखावा है। वाशिंगटन में सेंटर फॉर यूरोपियन पॉलिसी एनालिसिस में डेमोक्रेटिक रेजिलिएंस के निदेशक सैम ग्रीन ने कहा,”पूरे रूस में चुनाव एक दिखावा है। पुतिन चुनाव को नियंत्रित कर रहे हैं।

लेक्सी नवलनी की विधवा ने रूस की जनता से की ये अपील

See also  अटेंशन सीकर नहीं हूं मैं : डोनल बिष्ट

चुनाव से पहले एलेक्सी नवलनी की विधवा ने रूस की जनता से पुतिन के खिलाफ वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमे दिखाना होगा कि हमारा अस्तित्व है और हम पुतिन के खिलाफ हैं। आगे क्या करना है यह आप पर निर्भर है। आप पुतिन को छोड़कर किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। अपने वोट को बर्बाद भी कर सकते हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO संजीव सरन को भूमि घोटाले में ED का नोटिस

नोएडा: बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की जमीन देने के...

Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

21वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 21वीं मंजिल से शुक्रवार...

Breaking Newsएनसीआरनोएडा

सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज...