Home Breaking News गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई बनने की चाहत में टीचर को गोली मारी, रील बनाने वाले दोनों छात्र गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई बनने की चाहत में टीचर को गोली मारी, रील बनाने वाले दोनों छात्र गिरफ्तार

Share
Share

आगरा। तेरी टांग छलनी करनी है, 40 गोलियां मारूंगा, अभी 39 बाकी हैं। छह महीने बाद आऊंगा और दोबारा गोली मारूंगा। कोचिंग में घुसकर शिक्षक को गोली मारने वाले किशोरों ने रील बनाकर यह एलान किया था।

रील में किशोरों का दुस्साहस देख पुलिस समेत अन्य लोग हैरत में थे। उनके मन में सवाल था कि आखिर किशोरों में यह दुस्साहस कहां से आया? इसके पीछे कौन है?

आरोपितों को खंदौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर शुक्रवार को पुलिस का इसका जवाब मिल गया। किशोरों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गैंगस्टर लारेंस विश्नोई की यूट्यूब पर कई रील देखी थीं। इसे देखकर वह प्रभावित हो गए। शिक्षक को गोली मारने के बाद उसी अंदाज में रील बनाकर अपनी दहशत फैलाना चाहते थे।

चमोली में टेंपो ट्रैवलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की मौत

खंदौली थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को दो किशोरों ने कोचिंग में घुसकर शिक्षक सुमित के पैर में गोली मार दी थी। इससे वहां मौजूद छात्रों में दहशत फैल गई थी।

दुस्साहसिक घटना के बाद दोनों किशोरों ने मोबाइल पर रील बनाई। इसमें एलान किया कि शिक्षक को टांग छलनी करनी है। उसे 40 गोलियां मारनी हैं, अभी 39 गोलियां बाकी हैं। इसके बाद दोनों किशोरों ने अपने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था। उनकी बनाई रील देख लोग हैरत में पड़ गए थे।

आरोपित एक किशोर के पिता आटो चालक हैं। दूसरे के पिता मजदूरी करते हैं। मामला पुलिस तक पहुंचने की जानकारी होने पर दोनों किशोर गायब हो गए थे। शिक्षक ने किशोरों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपितों के गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  पहली पारी में 236 रनों के स्कोर पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम, वोक्स-बशीर ने बरपाया कहर
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...