चार धाम यात्रा पर मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की जाती है कि वे सफर के दौरान अलर्ट रहें। चारों धामों या फिर अपने गंतव्य पर तय समयसीमा पर ही पहुंचे।
बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज
बता दें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार 29 अप्रैल से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को रोका जा रहा है। तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में आगे जाने से रोका जा रहा है। चारों धामों में बारिश, और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
PM मोदी की अपील- महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा खुलवाएं खाता
सोनप्रयाग से सामान्य दिनों की तरह भेजे जाएंगे
केदारनाथ में रुक रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे बाद यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया। जबकि, मौसम सामान्य होने के दिनों में बारह बजे तक यात्री यहां से केदारनाथ भेजे जाते थे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि, मौसम ठीक होने के बाद सोनप्रयाग से सामान्य दिनों की तरह भेजे जाएंगे।