Home Breaking News क्या होती है ‘ओलोंग चाय’ जिसके फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान!
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

क्या होती है ‘ओलोंग चाय’ जिसके फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान!

Share
Share

दिल्ली। आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। इसके लिए नाना प्रकार की हर्बल टी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें एक ओलोंग टी है। यह चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से मोटापा और मधुमेह में फायदा मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि ओलोंग टी पीने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ओलोंग टी पीने से हृदय भी सेहतमंद रहता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ओलोंग टी जरूर पिएं। आइए, इस चाय के फायदे जानते हैं-

ओलोंग चाय

आजकल ओलोंग टी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस चाय की शुरुआत चीन से हुई है। यह चीन की एक प्रमुख चाय है। कैमेलिया साइनेन्सिस के पत्ते से यह चाय बनकर तैयार होती है। इस पौधे के पत्तियों से काली चाय तैयार की जाती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन-ए, बी, सी, ई, के पोटेशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी आदि रोगों में फायदेमंद होते हैं। ओलोंग चाय में भी कैफीन पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। वहीं, हार्ट रेट भी बढ़ जाती है। साथ ही यह चाय फैट को तोड़ने में सहायक होती है।

फर्जी मुठभेड़ मामले में SO समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, चार को 5-5 साल की कैद

डायबिटीज में फायदेमंद

ओलोंग चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट,एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कार्सिनोजेनिक यौगिक के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद है। इस चाय के सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शोध में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना दो कप ओलोंग चाय पीने की सलाह दी गई है। इससे अधिक पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इस चाय को पीने से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।

See also  नोएडा में आज से जब्त हो रहीं पुरानी गाड़ियां, देखिए किस सीरीज की गाड़ियाँ हो रहीं जब्त

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...