Home Breaking News नकली नोट मिलने पर क्या करें, कहां जाएं, आरबीआई ने बताया आपके इस सवाल का जवाब
Breaking Newsव्यापार

नकली नोट मिलने पर क्या करें, कहां जाएं, आरबीआई ने बताया आपके इस सवाल का जवाब

Share
Share

नई दिल्ली। नकली नोट एक बहुत बड़ी समस्या है। असली जैसा दिखने के कारण कई बार लेनदेन के दौरान ऐसे नोट आपकी जेब में आ जाते हैं। अगर आप नकली नोट को दोबारा से चलाने की कोशिश करते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आइए जानते हैं कि नकली नोट मिलने पर क्या करें।

लेनदेन न करें

अगर आपके पास नकली नोट आ गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है या फिर तत्काल प्रभाव से उसके बदले को अन्य वस्तु खरीदने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर आप कानूनी मुश्किलों में फंस सकते हैं।

आज का पंचांग, 12 April 2023: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज भी है रवि योग और भद्रा

नकली नोट के बारे में सूचना दें

नकली नोट मिलने पर संबंधित कानूनी एजेंसी के पास जाकर सूचित करें। नोट का सीरियल नंबर, राशि और जिस व्यक्ति की ओर से आपको प्राप्त हुआ है। उसके बारे में बताएं।

नुकसान के लिए तैयार रहें

अगर आपको नकली नोट मिल जाता है तो नुकसान के तैयार रहना है, क्योंकि सरकारी एजेंसियों की ओर से नकली नोट आप से लेने के बाद वापस नहीं किया जाता है।

नकली नोट से लेनदेन की सजा

अगर आप नकली नोट के जरिए लेनदेन करते हुए पाए जाते हैं। ये आईपीसी की धारा 489 में एक दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर आपको दस साल की सजा और जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

एटीएम से नकली नोट निकले पर क्या करें

अगर आपको एटीएम के जरिए नकली नोट मिलता है तो रिफंड मिलेगा। इसके लिए जैसे ही नकली नोट निकले आपको एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में उसके आगे और पीछे की साइड दिखानी है। इसके बाद गार्ड को सूचित करना है। साथ ही एटीएम से लेनदेन की रसीद लेना ना भूलें। इसके बाद आप संबंधित बैंक में जाकर अपना नोट बदल सकते हैं।

See also  एक दिन में 48 करोड़ रुपये वेतन... इस भारतीय सीईओ की सालाना सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...