Home Breaking News नाखून पर सफेद निशान शुभ या अशुभ? एक बार करें चेक..जानें असल कारण!
Breaking Newsअध्यात्मलाइफस्टाइल

नाखून पर सफेद निशान शुभ या अशुभ? एक बार करें चेक..जानें असल कारण!

Share
Share

नई दिल्ली: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को लेकर संपूर्ण जानकारी दी गई है। हस्तरेखा शास्त्र समझ कर आप अपने हाथों की रेखाओं को देखते हुए अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम बताएंगे कि केवल हाथों की रेखाएं ही नहीं बल्कि आपके नाखून भी आपके चरित्र के बारे में बयां करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि नाखून देख कर किसी के चरित्र के बारे में कैसे पता लगाया जा सकता है। इसके लिए बस आपको नाखून के सफेद धब्बे देखने होंगे।

प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले फेसबुक पर लाइव था भारतीय युवक, कैमरे में कैद हुआ हादसा- सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

नाखून के सफेद दाग बताते हैं चरित्र के बारे में

1. अंगूठे के नाखून की बात करें को हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अंगूठे के नाखून पर सफेद दाग या धब्बा होना शुभ माना गया है। ऐसे लोग अपने रिश्ते को दिलोजान से ज्यादा चाहते हैं और उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।

2. यदि तर्जनी उंगली के नाखून पर सफेद दाग होता है तो इसे भी शुभ माना जाता है। तर्जनी उंगली के नाखून में सफेद दाग है तो आपको व्यापार में सफलता हासिल होगी। बता दें कि इस तरह के लोग अपने जीवन में सुखी रहते हैं और इन्हें हर तरह की उपभोग-विलासिता मिलती है।

3. मध्यमा उंगली के नाखून पर सफेद दाग होना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस उंगली के नाखून पर सफेद दाग होने का अर्थ होता है कि आप अपने जीवन में खूब यात्रा करेंगे। मध्यमा उंगली के नाखून पर सफेद दाग होना लाभदायक होता है।

See also  मुख्तार अंसारी की मौत पर यूपी पुलिस के सिपाही ने फेसबुक पर किया ऐसा पोस्ट, एसपी ने कर दिया सस्पेंड

4. यदि आपकी अनामिका उंगली के नाखून पर सफेद दाग है तो यह भी शुभ माना गया है। इस उंगली के नाखून पर सफेद दाग होने से व्यक्ति को खूब धन-दौलत प्राप्त होती है। इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों का जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है।

5. कनिष्ठा उंगली हाथ की सबसे छोटी उंगली होती है। यदि इस उंगली के नाखून पर सफेद दाग है तो यह भी शुभ संकेत माना गया है। ऐसा होने पर व्यक्ति का करियर सफल रहता है। उसे अपने करियर में अपार धन-दौलत प्राप्त होती है। इस तरह के व्यक्ति कामयाबी मिलने तक कड़ी मेहतन करते हैं और हार नहीं मानते हैं।

Disclamer: यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. Todaynewsindia इसकी पुष्टि नहीं करता.

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...