Home Breaking News कौन है लखबीर सिंह लांडा, जिसे भारत सरकार ने घोषित किया आतंकी, क्यों हुआ एक्शन, क्या हैं आरोप?
Breaking Newsराष्ट्रीय

कौन है लखबीर सिंह लांडा, जिसे भारत सरकार ने घोषित किया आतंकी, क्यों हुआ एक्शन, क्या हैं आरोप?

Share
Share

नई दिल्ली। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया‌ है।

कौन है लखबीर सिंह लांडा?

दरअसल, लखबीर सिंह लांडा का जन्म पंजाब में हुआ था। वह कनाडा स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। तरनतारन जिले के रहने वाले लांडा का ठिकाना कनाडा के अल्बर्टा में है।

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले का आरोप

अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर पर आरोप है कि उसने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से हमले को अंजाम दिया था।

लखबीर पर ये है आरोप

इसके अलावा लखबीर सिंह ​​लांडा पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आईईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करने का भी आरोप है।

साथ ही लखबीर सिंह लांडा अलग-अलग आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। जैसे आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, जबरन वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाना, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और धन का इस्तेमाल शामिल है।

साल 2021 में जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर

बता दें कि लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। NIA ने लांडा पर इनाम भी घोषित किया था। केंद्र सरकार के मुताबिक, लखबीर सिंह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसी के चलते उसे आतंकी घोषित किया गया है।

See also  अहीर रेजिमेंट के साथ - साथ सदन में जातिगत जनगणना की बात करें निरहुआ

इस साल अगस्त में एनआईए की विशेष अदालत ने तरनतारन जिले के किरियन गांव में आतंकी लखबीर सिंह लांडा की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...