Home Breaking News ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित शाहबेरी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख पुलिस के मुताबिक शाहबेरी निवासी महिला प्रीति ने पुलिस को बताया करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट के जरिए राहुल से हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन राहुल के परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद राहुल के परिवार वाले उसे परेशान करने लगे। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। राहुल का व्यवहार भी बदल गया। वह भी उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग करवाई। इसमें भी सहमति नहीं बनने पर पीड़िता ने परेशान होकर बिसरख कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति और उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

See also  ये पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में खेलता हुआ नजर आ सकता है, चल रही है इसकी तैयारी
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...