चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक मोहल्ले का रहने वाले पिता ने 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर किशोरी की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर पति के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया पति ने 21 जून को उसे और उसके पुत्र को पीटकर घर से निकला दिया जबकि बेटी को रोक लिया था।
इसी बीच शनिवार की सुबह बेटी ने बताया कि रात में पिता ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा पीटा। इसके बाद वह बेटे के साथ घर पहुंची तो आरोपी उसे अंदर नहीं जाने दिया। किसी तरह से वह बेटी को वहां से निकालकर अस्पताल ले गई।
एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का चिकित्सकी परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।