Home Breaking News क्या दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन? क्यों हो रही है उन्हें अरेस्ट करने की बात
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

क्या दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन? क्यों हो रही है उन्हें अरेस्ट करने की बात

Share
Share

जोहानिसबर्ग। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में अपनी सहमति से शामिल नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रूस का प्रतिनिधित्व उसके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका को शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में दुविधा का सामना करना पड़ा क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के सदस्य के रूप में यदि पुतिन इस शिखर सम्मेलन में भाग लेते है तो सैद्धांतिक रूप से उन्हें यूक्रेन युद्ध के लिए गिरफ्तार करना आवश्यक होगा। बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

आज का पंचांग, 19 JULY 2023: आज कितनी देर रहेगा राहुकाल? यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग

पुतिन के खिलाफ जारी है गिरफ्तारी वारंट

यूक्रेन पर आक्रमण के चलते हेग स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। दक्षिण अफ्रीका भी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का आदेश मानने के लिए बाध्य है क्योंकि वह भी इसका सदस्य है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर वहां की सरकार को पुतिन को गिरफ्तार करना पड़ता।

ब्रिक्स संगठन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित किया जाएगा। इस संगठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य देश हैं।

See also  अयोध्या मंदिर के लिए मोहम्मद फैज के मिट्टी लाने पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आदित्य कृष्णा गिरी जी का विरोध...
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...