Home Breaking News निकाय चुनाव में किस फॉर्मूले के साथ उतरेगी सपा? अखिलेश ने बताया पूरा प्लान
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

निकाय चुनाव में किस फॉर्मूले के साथ उतरेगी सपा? अखिलेश ने बताया पूरा प्लान

Share
Share

लखनऊ : समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों को भरोसे में लेकर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बाबत स्थिति स्पष्ट स्पष्ट की है। सपा प्रमुख ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है और सपा अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया है। नगरों में कूड़ा भरा पड़ा है, सफाई न होने से बड़े पैमाने पर डेंगू फैला है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

दवाओं से लेकर खाने पीने की सब चीजों के दाम बढ़ गए हैं। आरोप लगाय कि भाजपा सरकार यूपी की नकली ग्रोथ रेट दिखाती है। झूठ को सच दिखाने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च कर अमेरिकी एजेंसी की मदद ली जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह हो गई।

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव के सर्व समाज के बालक और बालिकाओं के लिए निशुल्क खेल प्रशिक्षण की शुरुआत

भाजपा ने फसल बीमा का प्रचार किया था लेकिन आज किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। बीमा कंपनियां मुनाफा कमा रहीं हैं। यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने एक उद्योगपति मित्र को सरकारी संस्थाओं से पैसा दिलाकर दुनिया में नंबर दो बनाया था। लेकिन एक रिपोर्ट आते ही उद्योगपति की पोल खुल गई। कंपनी में लगाया गया सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब रहा है। भाजपा सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

See also  पूर्व सांसद KD सिंह पर CBI का शिंकजा, 100 करोड़ की हेराफेरी के मामले में दर्ज किया केस
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...